बारिश ने प्रचंड गर्मी से दिलाई राहत
बारिश के साथ लोगों को प्रचंड गर्मी से मिली राहत फोटो- चतरा बुधवार की शाम तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बहुत हद तक राहत मिली है। तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम का मिजाज वैसे तो तीन दिनों से ही बदला-बदला हुआ था। रात में बूंदा-बांदी बारिश भी होती थी। परंतु बुधवार की शाम अचानक तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गया और हवाएं तेज हो गई। इसी बीच शाम को पांच बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद भीषण गर्मी से बहुत हद तक निजात मिली है। पिछले छह दिनों से मौसम का मिजाज काफी तल्ख था। आसमान आग उगल रहा था और लू के थपेड़ों से लोग परेशान थे। पारा 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। लेकिन अचानक तेज हवा और बारिश तेज धूप और लू के थपेड़ों से राहत मिली है। उच्चतम तापमान 39 डिग्री तक आया गया है।
चतरा : बुधवार की शाम तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिली है। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम का मिजाज वैसे तो तीन दिनों से ही बदला-बदला हुआ था। रात में बूंदा-बांदी बारिश भी होती थी। लेकिन दिन में लू और भीषण गर्मी से जीना मुहाल हो रहा था। परंतु बुधवार की शाम अचानक तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गया। इसी बीच शाम को पांच बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद भीषण गर्मी से बहुत हद तक निजात मिली है। पिछले छह दिनों से मौसम का मिजाज काफी तल्ख था। आसमान आग उगल रहा था और लू के थपेड़ों से लोग परेशान थे। पारा 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। लेकिन अचानक तेज हवा और बारिश तेज धूप और लू के थपेड़ों से राहत मिली है। उच्चतम तापमान 39 डिग्री तक आया गया है।