भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन 20 को, तैयारियों में जुटी जिला कमेटी
संवाद सूत्र चतरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बीस जनवरी को दो दिवसीय प्रवास पर चतरा आ रह
संवाद सूत्र, चतरा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बीस जनवरी को दो दिवसीय प्रवास पर चतरा आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर रविवार को जिला कार्यसमिति की बैठक की हुई। बैठक में जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रणनीति तैयार की गई। उनके चतरा आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
चतरा जिले की सीमाना मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंझगांवा में उनका स्वागत किया जाएगा। उसके बाद काफिला के साथ वे इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर पहुंचेंगे। वहां पर पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद चतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां पर जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। कार्यसमिति बैठक के बाद सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद ग्रामीण मंडल के किसी एक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे,। प्रदेश अध्यक्ष रात्रि विश्राम यहीं करेंगे तथा 21 जनवरी को प्रेस वार्ता करने के बाद यहां से रवाना हो जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के संभावित कार्यक्रम को सफल बनाने का दायित्व नगर व मंडल अध्यक्ष तथा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष को दी गई है। जिला कार्यसमिति की बैठक में वरिष्ठ नेता प्रो. युगल किशोर खंडेलवाल, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, रामविलास सिंह, रजनीकांत सिन्हा, नवीन साह, जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, मिथलेश कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष तिलेश्वर पासवान, सुजीत जयसवाल, धर्मेन्द्र साहू, रामदेव सिंह भोक्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक केशरी आदि उपस्थित थे।