Move to Jagran APP

नेपाल में फंसे हैं चतरा के 19 मजदूर

संवाद सूत्र पत्थलगडा जिले के विभिन्न प्रखंडों के 19 मजदूर नेपाल में फंसे हुए हैं। नोवेल कोरो

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 08:07 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 08:07 PM (IST)
नेपाल में फंसे हैं चतरा के 19 मजदूर
नेपाल में फंसे हैं चतरा के 19 मजदूर

संवाद सूत्र, पत्थलगडा: जिले के विभिन्न प्रखंडों के 19 मजदूर नेपाल में फंसे हुए हैं। नोवेल कोरोना के कारण वह घर वापस नहीं लौट पा रहे हैं। जिस कंपनी में काम करने के लिए गए थे, कोरोना के कारण काम बंद हो गया है। मजदूर बेसहारा हो गए हैं। इधर घरवालों भी काफी परेशान हैं। काम धंधे पर ब्रेक लग गया और मालिक उन्हें काम से निकाल दिया है। इन मजदूरों में पत्थलगड़ा सिघानी टोला सिनपुर निवासी प्रकाश भुईयां भी है। प्रकाश ने दैनिक जागरण से दूरभाष पर बताया कि जिले के 19 मजदूर जीविकोपार्जन के लिए नेपाल आए थे। वैश्विक कोरोना महामारी के चलते हैं नेपाल में भी लॉकडाउन हो गए। लॉकडॉउन के कारण कामकाज बंद हो गया। सभी कोई वापस लौटना चाह रहे हैं। इस स्थिति में अब हम लोगों के बीच भूखमरी का स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि लगभग 14 महीने पूर्व भारत से नेपाल आए थे। नेपाल में बिजली पावर प्लांट में मजदूरी करते थे। जिसका नाम अरुण थ्री प्रोजेक्ट 900 मेगा वाट नाइन ऐक्सेस पावर नेपाल है। इस कंपनी में जिले के पत्थलगड़ा सिमरिया टंडवा के मजदूर हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.