गुजरात से 1206 प्रवासी मजदूरों का आया जत्था
जागरण संवाददाता चतरा श्रमिक स्पेशल ट्रेन से शनिवार की रात गुजरात के भावनगर से चतरा के
जागरण संवाददाता, चतरा : श्रमिक स्पेशल ट्रेन से शनिवार की रात गुजरात के भावनगर से चतरा के 1206 प्रवासी मजदूर व अन्य लोग बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से पचास बसों से सभी को रात करीब दो बजे स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडिम लाया गया। वहां पर पहले से ही चतरा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। स्टेडियम में प्रवासियों के लिए प्रखंडवार स्टॉल बनाए गए थे। स्टॉलों पर संबंधित प्रखंडों के प्रवासियों की स्क्रीनिग की गई। उसके बाद उन्हें शरीरिक दूरी के साथ बैठाया गया और भोजन कराया गया। सामान्य पाए जाने पर सभी के हाथ में होम क्वारंटाइन का मुहर लगाया गया। भोजन के पश्चात राहत सामग्री देते हुए सभी को अपने-अपने गंतव्य स्थान तक छोड़ते हुए होम क्वारंटाइन किया गया। इससे पूर्व उपायुक्त ने उनसे अपील करते हुए कहा कि 14 दिनों तक वे घरों से बाहर नहीं निकलें। बीच-बीच में उनकी निगहबानी के लिए अधिकारी व कर्मचारी जाएंगे। यदि वे होम क्वारंटाइन में नहीं पाए गए, तो उनके विरूद्ध कार्रवाई होगी।