Move to Jagran APP

चतरा में भाजपा नेता के घर पर गोलीबारी, आठ खोखा बरामद Chatra News

सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों भापजा के मंडल महामंत्री भोलानाथ सिंह के घर पर अंधाधुंध गोलियां दागी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 10:50 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 10:50 AM (IST)
चतरा में भाजपा नेता के घर पर गोलीबारी, आठ खोखा बरामद Chatra News
चतरा में भाजपा नेता के घर पर गोलीबारी, आठ खोखा बरामद Chatra News
चतरा, जेएनएन। प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बानसिंह गांव में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों मंडल महामंत्री भोलानाथ सिंह के घर पर अंधाधुंध गोलियां दागी। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोलीबारी के बाद पूरे गांव में दहशत फैला हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के कारणों का स्पष्ट रूप पता नहीं चल सका है। वैसे कई पर की चर्चा हो रही है। कुछ लोगों मामले को भूमि विवाद से जोड़ रहे हैं और लोग रुपयों का लेनदेन से। वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी का कहना है कि जब तक मामले की पड़ताल नहीं कर लेते हैं, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। थानेदार ने कहा कि अपराधी शातिर है और हमला सेमीराइफल से हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल से आठ खोखा बरामद किया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.