पंसस व वार्ड सदस्य प्रत्याशी के व्यय पंजी की हुई जांच
पंसस व वार्ड सदस्य प्रत्याशी के व्यय पंजी की हुई जांच
पंसस व वार्ड सदस्य प्रत्याशी के व्यय पंजी की हुई जांच
फोटो 20 बेरमो 03 में
संस, सुरही (बेरमो): नावाडीह प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के व्यय पंजी की जांच शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येन्द्र साह, सहयोगी राजेश बरनवाल, दुर्गा प्रसाद साहू ने की। जबकि भूषण उच्च विद्यालय नावाडीह के हाल में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद प्रसाद मोदी ने पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी की ओर से की गई खर्च की जांच की। दोनों पद के प्रत्याशी की ओर से पहली बार व्यय पंजी की जांच होने के कारण प्रत्याशी एक दूसरे के व्यय पंजी को देख खर्च का ब्योरा भरते देखा गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोदी ने बताया कि नावाडीह प्रखंड की 24 पंचायत में 28 पंसस का पद है। 28 पंसस को ले 152 प्रत्याशी विभिन्न पंचायत से पंसस के प्रत्याशी हैं। वहीं, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी साह ने बताया नावाडीह प्रखंड में 275 वार्ड हैं, जिसमें 65 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए । 210 वार्ड सदस्य के लिए चुनाव होना है। कुल 538 वार्ड सदस्य चुनावी मैदान में है।