विकास कार्यों को गति देने का किया जाएगा कार्य
संवाद सहयोगी करगली (बेरमो) गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने गुरुवार को करगली रे
संवाद सहयोगी, करगली (बेरमो) :
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने गुरुवार को करगली रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक में कोरोना महामारी से निपटने के लिए अधिक से अधिक जरूरतमंदों के बीच सहायता पहुंचाने को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर भी विचार-विमर्श किया गया। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि डीजल व पेट्रोल में सरकार को आसानी से टैक्स मिलता है, इस टैक्स की राशि से सरकार राहत पहुंचाने का काम करती है। लेकिन पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी से हर एक व्यक्ति प्रभावित होता है। इसलिए सरकार को बढ़े दामों पर विचार करना चाहिए। कहा कि हमारा देश व पूरा विश्व कोरोना महामारी के चपेट में है। पहले कोरोना से निपटना है उसके बाद विकास को गति देने का काम किया जायेगा। धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम केंद्र व राज्य सरकार कर रही है। प्रवासी मजदूरों को रोजगार देना भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। कहा कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए को समर्थन किया था और एनडीए ने चुनाव जीता भी है। बेरमो विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने के लिए पार्टी स्तर पर विचार होगा और संगठन के लोगों से भी विचार लिया जायेगा। इसके बाद भी कोई निर्णय होगा। पार्टी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती पर ध्यान देकर संगठन को मजबूत करें। मौके पर पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार महतो, प्रखंड सचिव सुरेश महतो, वरीय नेता सूरज महतो, गोपी महतो, मनोज महतो आदि मौजूद थे।