खुद को परिपक्व बनाएं महिलाएं
जासं बेरमो गोमिया प्रखंड के बहुउद्देशीय भवन में सोमवार आजीविका महिला संकुल संगठन स्वांग का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आशा देवी की अध्यक्षता में हुआ।
जासं, बेरमो :
गोमिया प्रखंड के बहुउद्देशीय भवन में सोमवार आजीविका महिला संकुल संगठन स्वांग का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आशा देवी की अध्यक्षता में हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि अब महिलाएं नारी सशक्तिकरण के तहत खुद को परिपक्व बनाएं इसके लिए सरकार के पास बहुत सारी योजनाएं हैं जिससे वह जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। इसके लिए सरकार विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण भी और अनुदान पर उपलब्ध करा रही है जिसका लाभ महिलाओं को लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह महिलाओं के उत्थान और नारी सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित हैं। इसके लिए विधायक कोष से भी कल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रदत किया जा सकता है। कार्यक्रम के बाद महिलाओं ने विधायक महतो को सम्मानित किया।
कार्यशाला को गोमिया के प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद्र हांसदा, अंचल अधिकारी ओम प्रकाश मंडल, आजीविका मिशन के डीएम वीरेन मिज, बीपीएम अरविद कुमार, मुखिया धनंजय सिंह, ललिता देवी, ओम आजीविका महिला संकुल संगठन की सचिव उमा देवी, मीना देवी, मीना देवी, आशा देवी, आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।