Move to Jagran APP

जीत के जज्बे से रीशु के सपने को लगा पंख

जागरण संवाददाता बोकारो मन में जीत के जज्बे से रीशु के सपने को पंख लगा। इन्होंने कठिन मे

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:18 AM (IST)
जीत के जज्बे से रीशु के सपने को लगा पंख
जीत के जज्बे से रीशु के सपने को लगा पंख

जागरण संवाददाता, बोकारो : मन में जीत के जज्बे से रीशु के सपने को पंख लगा। इन्होंने कठिन मेहनत, लगन व धैर्य से सफलता की राह तय की। रीशु ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 371 वां स्थान हासिल किया। 2018 सिविल सर्विसेज की परीक्षा में इन्होंने 446 वां स्थान हासिल किया था। वर्तमान में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर के रूप में लखनऊ में प्रशिक्षण ले रही हैं। इनके पति चास राम नगर कॉलोनी निवासी राहुल कुमार सिंह गुड़गांव में एक कंपनी में कार्यरत हैं। इनकी सफलता से ससुर राजेंद्र सिंह व सास कमलावती देवी हर्षित हैं।

loksabha election banner

रीशु के पिता राजेंद्र कुमार व माता कमला देवी रांची में रहते हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल श्यामली रांची से मैट्रिक व प्लस टू करने के बाद बीआइटी सिदरी से बीटेक की शिक्षा पूरी की। इनकी शादी 2018 में हुई। शादी के पश्चात पति राहुल के अलावा ससुराल के लोगों ने काफी सहयोग किया। उन्होंने इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पति के साथ दिल्ली में रहते हुए रीशु ने सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी शुरू की। इन्होंने किसी कोचिग संस्थान में दाखिला नहीं लिया। ऑनलाइन टेस्ट सीरिज के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। पहले ही प्रयास में सफल रहीं। इसके बावजूद प्रशिक्षण हासिल करते हुए पुन: परीक्षा की तैयारी में लगी रहीं और इसमें सफलता का परचम लहराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.