दो बाइकों की टक्कर में दो गंभीर
संवाद सहयोगी जरीडीह बोकारो-रामगढ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर शाम संत उ
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जरीडीह: बोकारो-रामगढ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर शाम संत उपेल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर जैनामोड़ के समीप दो बाइक सवार युवकों के बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद तत्काल दोनों को उपेल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी स्थिति को देखते तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी। चूंकि दोनों अचेत थे। बताया जा रहा है कि एक कूरियर में काम करने वाला तथा दूसरा व्यक्ति जरीडीह प्रखंड के बनचास गांव का बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें