बाइक-साइकिल की टक्कर में दो युवक घायल
चास तालगड़िया पथ पर बुढीबिनोर के समीप सड़क दूर्घटना में रविवार को दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से इन्हें बीजीएच रेफर किया गया। एक युवक रतन महतो सालगाटांड़ व दूसरा उपरबांधा गांव का रहने वाला दिलीप कर्मकार है।
संवाद सहयोगी, तालगड़िया: चास तालगड़िया पथ पर बुढीबिनोर के समीप सड़क दूर्घटना में रविवार को दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से इन्हें बीजीएच रेफर किया गया। एक युवक रतन महतो, सालगाटांड़ व दूसरा उपरबांधा गांव का रहने वाला दिलीप कर्मकार है। बताया जा रहा है कि दिलीप बुढीबिनोर से मुर्गा लड़ाई का खेल देखकर साइकिल से अपने घर वापस आ रहा था। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार रतन महतो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद सियालजोरी पुलिस पहुंची और बाइक व साइकिल को जब्त किया। बताया जाता है दिलीप कर्मकार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। पैसे के अभाव में उसे बीजीएच में भर्ती भी नहीं कराया जा सका है।