हाइवे पर डिवाइड से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर
जागरण संवाददाता बोकारो बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर माराफारी थाना इलाके के सिवनडीह मे
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर माराफारी थाना इलाके के सिवनडीह में धर्मकांटा के पास डिवाइडर से बाइक के टकराने के बाद दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना इंचार्ज शंकर प्रसाद ने बताया कि सेक्टर नौ हरला निवासी कुंदन बिरूआ का 22 वर्षीय पुत्र मधुसुदन और सेक्टर 12 जयपाल नगर निवासी मधु मुंडा का 20 वर्षीय पुत्र मंगल कुमार इस हादसे में घायल हुए हैं। दोनों के परिजनों को पुलिस जानकारी दे दी है। अस्पताल में परिजन पहुंचकर घायल युवकों का इलाज करवा रहे हैं। इन्हें पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें