शराबी पति से तंग महिला ने प्रेमी को बनाया जीवनसाथी
संस ऊपरघाट (बेरमो) पलामू पंचायत स्थित तुरीटोला की एक महिला ने शराबी पति अजय मुंडा से
संस, ऊपरघाट (बेरमो) : पलामू पंचायत स्थित तुरीटोला की एक महिला ने शराबी पति अजय मुंडा से तंग आकर अपने प्रेमी रूपलाल मुंडा को जीवनसाथी बना लिया। वह दो बच्चे की मां भी है। अजय मुंडा के साथ उसका विवाह 10 वर्ष पूर्व हुआ था। पति की शराब की लत के कारण वह काफी परेशान रहती थी। शराब के नशे में पति उसे प्रताड़ित भी करता था। गुंजरडीह निवासी रूपलाल मुंडा के साथ बोकारो के चीराचास में दिहाड़ी मजदूरी का काम करने के दौरान प्रेम प्रसंग चला तो उसने पति को त्यागने का संकल्प ले लिया। दो सप्ताह पूर्व वह कंजकिरो पंचायत की कुंभियाबेड़ा स्थित अपनी बहन के घर जाकर रहने लगी। सोमवार को उसने प्रेमी को फोन कर अपनी बहन के घर बुलाया, जहां दोनों बातचीत कर रहे थे कि ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई। ग्रामीणों ने यह जानकारी उसके ससुराल वालों को दी, तो उन लोगों ने गीता देवी को अपने घर में रखने से इन्कार कर दिया। तब ग्रामीणों ने उसे प्रेमी रूपलाल मुंडा को सौंपकर जीवनसाथी बनाकर रखने की हिदायत दी।