Move to Jagran APP

पं. नेहरू के आदर्शो को जीवन में करें आत्मसात

डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह के सभागार में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 06:07 PM (IST)
पं. नेहरू के आदर्शो को जीवन में करें आत्मसात
पं. नेहरू के आदर्शो को जीवन में करें आत्मसात

जागरण संवाददाता, बोकारो: डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह के सभागार में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया गया। सम्मानित अतिथि पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन जी के असिस्टेंट रीजनल आफिसर अरुण कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष बीएस जायसवाल व सदस्य ब्रह्मादेव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश को सबल व समृद्ध बनाने की दिशा में काम किया। पाठ्य-पुस्तक पढ़ने के साथ-साथ बच्चों को महापुरुषों की लिखी पुस्तकों को भी पढ़ना चाहिए। इससे हमें ऊर्जा मिलती है और हम ऊर्जावान होकर अपने लक्ष्य के करीब पहुंच जाते हैं। पं. जवाहर लाल नेहरू के आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

loksabha election banner

असिस्टेंट रिजनल आफिसर अरुण कुमार ने कहा कि जीवन में अनुशासन का महत्व है। हमें हमेशा कुछ न कुछ सीखना चाहिए। उपाध्यक्ष बीएस जायसवाल ने कहा कि सपने देखना चाहिए और उन सपनों को पूरा करने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए। प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि विद्यालय एक नर्सरी है, जहां बच्चों के सर्वागीण विकास की दिशा में काम होता है। अंत में एसपी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन सुनीता कुमारी ने किया। मौके पर प्रशांत कुमार, किरण सिंह के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.