भगवान परशुराम की जयंती मनाई
चास प्रखंड के धनडाबर में शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कोरोना महामारी के कारण शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के युवा नेता शेखर चौबे ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 06:56 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तलगड़िया: चास प्रखंड के धनडाबर में शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कोरोना महामारी के कारण शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के युवा नेता शेखर चौबे ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद आरती की गई। चौबे ने कहा कि भगवान परशुराम की शौर्य गाथा इतिहास में अद्वितीय है। मौके पर अंकुश चौबे, रूपेश चौबे, गुड्डू चौबे, नितेश चौबे, महेश्वर चौबे, प्रवीण चौबे, गौरव चौबे, अनूप चौबे समेत अन्य थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें