आदिवासियों के अधिकार के लिए किया जाएगा आंदोलन
जागरण संवाददाता चास एससी आदिवासियों व अल्पसंख्यकों के अधिकार के लिए आंदोलन किया जाएगा। द
जागरण संवाददाता, चास : एससी, आदिवासियों व अल्पसंख्यकों के अधिकार के लिए आंदोलन किया जाएगा। दलित मुस्लमानों व ईसाई को सही हक मिलना चाहिए। जनसंख्या के आधार पर आरक्षण लागू करना होगा। यह कहना है मदर टेरेसा फाउंडेशन के संयोजक सह सपा के पूर्व विधायक मो. अरशद खान का। वे चास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सेवा, राष्ट्रप्रेम की भावना से काम किया जा रहा है। पिछड़ों की आबादी 52 प्रतिशत है। उसी के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। 80 प्रतिशत आदिवासी भूमि हीन है। सरकारी जमीन व बड़े किसानों से खरीद कर जमीन उपलब्ध कराया जाए। ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। चेयरमैन मुमताज अली ने कहा कि गरीब व लाचार को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है। लोगों को अधिकार देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर डा एसपी वर्मा, शहजादा नौशाद खान, अभय यादव, नरेन्द्र सिंह, मनोज मिश्रा, कैलाश तिवारी, ललन पाण्डेय, रोहित सिंह, संजय चौधरी, विकास सिंह, रंजन यादव, कमल यादव, जावेद अंसारी, तनवीर खान, सुहैल खान, राशिद अंसारी, मजहर खान, रिजवान अंसारी, तैमुर अंसारी, रानी चौधरी, सुधा मिश्रा, रजनी कुमारी, लता देवी, पावती देवी, मधु कुमारी आदि उपस्थित थे।