Move to Jagran APP

घर जाने के क्रम में मजदूर की मौत

संस बोकारो थर्मल (बेरमो) डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत 52 वर्षीय सप्लाई मजदूर पति महतो की मौत बुधवार को घर जाने के क्रम में हो गई। मृतक मजदूर बी प्लांट के अंदर सीएचपी विभा संस बोकारो थर्मल (बेरमो) डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत 52 वर्षीय सप्लाई मजदूर

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 09:44 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:16 AM (IST)
घर जाने के क्रम में मजदूर की मौत
घर जाने के क्रम में मजदूर की मौत

संस, बोकारो थर्मल (बेरमो) :

loksabha election banner

डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत 52 वर्षीय सप्लाई मजदूर पति महतो की मौत बुधवार को घर जाने के क्रम में हो गई। मृतक मजदूर बी प्लांट के अंदर सीएचपी विभाग में कार्यरत था। बुधवार को ड्यूटी के बाद पैदल ही अपने घर जा रहा था। मुख्य सड़क पर स्थित बैंक आफ इंडिया के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने बेहोशी के हालत में उसे डीवीसी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों एवं सप्लाई मजदूरों के बीच शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, नवीन कुमार पाठक, गणेश राम, ब्रिज किशोर सिंह, रघुवीर सिंह आदि मजदूर यूनियन प्रतिनिधि अस्पताल पहुंच मेडिकल सुपरिटेंडेंट से मिल कर जानकारी ली एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीवीसी प्रबंधन से आश्रित को नियोजन एवं मुआवजे की राशि देने की मांग की है। मांग को लेकर डीवीसी प्लांट के मुख्य अभियंता टी अकबर, अपर निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, उप महाप्रबंधक एपी सिंह, दिलीप कुमार आदि अधिकारियों के साथ वार्ता हो रही है। जिसका समाचार लिखे जाने तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला था। वहीं बीटीपीएस पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास कर रही थी। शव देर शाम तक अस्पताल में ही था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.