बीस सूत्री समिति के नवचयनित सदस्यों का स्वागत
चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर एवं धनडाबर में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर नवमनोनीत बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल चंदनकियारी बीस सूत्री अध्यक्ष सृष्टिधर रजवार सदस्य अशोक दशौंधी जलेश्वर दास व बिरंची माहथा का स्वागत किया गया।
संस, तालगड़िया: चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर एवं धनडाबर में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर नवमनोनीत बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, चंदनकियारी बीस सूत्री अध्यक्ष सृष्टिधर रजवार, सदस्य अशोक दशौंधी, जलेश्वर दास व बिरंची माहथा का स्वागत किया गया। नवमनोनीत पदधिकारी व सदस्यों ने कहा कि सरकार ने जो भी दायित्व दिया है, उसका बखूबी पालन करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि मूलभूत समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। मौके पर रामपद दास, तपन दूबे, उत्तम सरकार, नारायण चौबे, गौतम सिंह, राजू सिंह, सुधीर गोप, प्रेम चंद बाउरी, बनमाली बाउरी, कासिम काजी, भैरव चौबे, मदन रजवार, बलराम रवानी समेत अन्य थे।