झारखंड में अराजकता का माहौल : हक
बोकारो : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड के सह प्रभारी मैनुल हक ने बोकार
बोकारो : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड के सह प्रभारी मैनुल हक ने बोकारो में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में अराजकता का माहौल है। बोली का जवाब लाठी गोली से देने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा गया वह ¨नदनीय है व अलोकतांत्रिक है। अब गठबंधन देश की जरूरत है। एक विचारधारा वाले सभी दल जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाया था और अभी हम गठबंधन कर सरकार बनाने की तैयारी में है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में लोकतंत्र नहीं लठ्ठतंत्र है। जब भी कोई अपनी बातों को विधानसभा के समक्ष रखने जाता है, तो उन्हें लाठी वाह गोली से दबाने का प्रयास किया जाता है। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कांग्रेस जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है, जल्द यह घोषणा की जाएगी। मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष मंजूर अंसारी, र¨वदर ¨सह, डॉक्टर एन तौसीफ, मनोज कुमार, अशोक श्रीवास्तव, जवाहर लाल महथा, रामगढ़ के जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, शाहजादा अनवरए शांतनु मिश्रा सुशील झा, विमल कृष्ण चौबे,उमेश गुप्ता,सनत मिश्रा, जमील अहमद, जुबिल अहमद, अजीत ¨सह चौधरी, कौशल किशोर, महावीर चौधरी, सगीर अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे