सहयोग, संयम व सद्भाव विकसित करता खेलकूद
गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल चास में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि खेलकूद सहयोग संयम व सद्भाव की भावना विकसित करता है। यह मन में जीत का जज्बा जगाता है।
जागरण संवाददाता, बोकारो: गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल चास में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि खेलकूद सहयोग, संयम व सद्भाव की भावना विकसित करता है। यह मन में जीत का जज्बा जगाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खेलकूद के जरिए खिलाड़ी देश की सभ्यता व संस्कृति का प्रसार करता है। प्राचार्य जॉस थॉमस ने कहा कि 20 से 22 सितंबर तक डीएवी पब्लिक स्कूल जगदीशपुर आरा, बिहार में सीबीएसई क्लस्टर तीन की ओर से खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेकर जीजीपीएस चास की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की टीम उप विजेता रही।