Move to Jagran APP

गंगा क्वेस्ट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे विद्यार्थी

कैंपस गंगा क्वेस्ट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे विद्यार्थी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 08:15 PM (IST)
गंगा क्वेस्ट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे विद्यार्थी
गंगा क्वेस्ट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे विद्यार्थी

गंगा क्वेस्ट से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे विद्यार्थी

prime article banner

जागरण संवाददाता, बोकारो: नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत जल, पर्यावरण, जैव विविधता और नदियों के संरक्षण को लेकर गंगा क्वेस्ट 2022 का शुभारंभ किया गया है। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने गंगा क्वेस्ट 2022 के लिए निबंधन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें छात्र-छात्रा, पुरुष व महिला भाग ले सकेंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थी व अन्य प्रतिभागी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। प्रतिभागी विभाग के पोर्टल पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद प्रतिभागी आनलाइन क्वेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गुरुवार को दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह चुने गए पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं के बीच पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर फाइनल क्वेस्ट का आयोजन होगा। उपायुक्त ने जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को गंगा क्वेस्ट में शामिल होने की अपील की। उन्होंने छात्र–छात्राओं की प्रतियोगिता में सहभागिता बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक बोकारो को भी जरूरी निर्देश दिया है। क्वेस्ट से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए नगर विकास और शहरी विभाग में कम्युनिकेशन एंड सोशल डेवलपमेंट मैनेजर अंजना भारती से संपर्क किया जा सकता है।

-10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

दस वर्ष से ज्यादा उम्र का कोई भी छात्र-छात्रा एवं व्यक्ति इस क्वेस्ट में हिस्सा ले सकता है। पहली कैटेगरी में आठवीं तक के छात्र व छात्रा हिस्सा लेंगे। दूसरी कैटेगरी में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। तीसरी कैटेगरी में किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। गंगा क्वेस्ट प्रतियोगिता में निबंधन शुरू है, जो आनलाइन 22 मई तक जारी रहेगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को लाइव क्विज और गंगा क्वेस्ट के विजेताओं का नाम घोषित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK