खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक
जागरण संवाददाता बोकारो दी पेंटाकॉस्टल एसेंबली स्कूल की ओर से फिट इंडिया फ्रीडम रन क
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 09:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो: दी पेंटाकॉस्टल एसेंबली स्कूल की ओर से फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद ने कहा कि खेलकूद शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। इससे शरीर का संपूर्ण व्यायाम होता है। इसलिए बच्चों को खेलकूद में भाग लेना चाहिए। इसके माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा की चमक बिखेर सकते हैं। बच्चों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन्हें फिट रहने का गुर बताया जा रहा है। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने इसमें भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। सीबीएसई की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें