Move to Jagran APP

शक्ति एप के सहारे संकट में पुलिस की मदद लें महिलाएं

जागरण संवाददाता, बोकारो : चौक-चौराहे या गली मोहल्ले में मुसीबत में पड़ी महिलाएं पुलिस की

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 09:43 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:43 PM (IST)
शक्ति एप के सहारे संकट में पुलिस की मदद लें महिलाएं
शक्ति एप के सहारे संकट में पुलिस की मदद लें महिलाएं

जागरण संवाददाता, बोकारो :

loksabha election banner

चौक-चौराहे या गली मोहल्ले में मुसीबत में पड़ी महिलाएं पुलिस की मदद के लिए शक्ति एप का उपयोग करें। इस एप को एनरॉयड मोबाइल धारक युवती या महिलाएं गुगल के प्ले स्टोर में जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकती हैं। डाउनलोड करने के बाद धारक को अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करना है। इसके बाद आपात स्थिति में महिलाएं इस एप के हेल्प बटन को दबाकर पुलिस की मदद ले सकती हैं। इसका बटन दबाते ही कंट्रोल रूम में तुरंत मदद मांगने वाली महिला या युवती के लोकेशन के साथ संदेश चला जाएगा। अगर मुसीबत में पड़ी महिलाएं बात कर पाने की स्थिति में नहीं है तब भी उस तक पुलिस पहुंच जाएगी। यह जानकारी बोकारो मॉल में उपस्थित लोगों को सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन ने देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कारगर ¨पक पेट्रो¨लग भी लगातार काम कर रही है। यहां चले जागरूकता अभियान में पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि थाना पहुंचे फरियादियों के लिए पुलिस हैलो पुलिस नामक साफ्टवेयर की व्यवस्था किया है। इसके माध्यम से फरियादियों को तुरंत पावती दिया जाता है। पावती के सात दिन बाद पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर यह पूछा जाता है कि थाने में उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ। अगर गलत व्यवहार की शिकायत मिली तो संबंधित पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की जाती है। पुलिस की मदद के लिए कंट्रोल रुम के 100 नंबर का प्रयोग भी करने को कहा गया। बताया गया कि 100 नंबर पर सूचना मिलते ही धारक के मोबाइल लोकेशन से नजदीक गश्ती कर रही पेट्रो¨लग पार्टी को तुरंत मदद मांगने वालों तक भेजा जाता है। उनके साथ महिला थाना इंचार्ज संगीता कुमारी भी थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.