सेंगल अभियान ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
संस कसमार आदिवासी सेंगल अभियान कसमार प्रखंड की ओर गुरुवार को कसमार स्थित तिनकोनियां च
संस, कसमार : आदिवासी सेंगल अभियान कसमार प्रखंड की ओर गुरुवार को कसमार स्थित तिनकोनियां चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने बताया कि झारखंड सरकार सरना धर्म कोड के बदले आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने पर विचार कर रही है, जो आदिवासी हित में नहीं है। जनगणना 2011 के अनुसार सरना धर्म कोड लगभग 41 लाख परिवारों ने लिखा है, जबकि सिर्फ 41 हजार के आसपास आदिवासी हैं। सेंगेल अभियान आदिवासी धर्म कोड का विरोध तथा सिर्फ सरना धर्म कोड का मांग करती है।
मौके पर विशेश्वर मुर्मू, रिझू मुर्मू, रामचंद्र टुडू, दिनेश मुर्मू, राजकिशोर मुर्मू, रामप्रसाद सोरेन, प्रेमचंद मुर्मू, चंद्र किस्कु, साधुचरण, जागेश्वर मुर्मू, दिलीप किस्कु, धनीराम मरांडी एवं संजय टुडू आदि मौजूद थे।