लोगों के लिए खुशियों की सौगात लाता सावन
फोटो: 4 बोकारो 6 जागरण संवाददाता, बोकारो: रोटरी बोकारो मिड टाउन कपल्स की ओर से सा
फोटो: 4 बोकारो 6
जागरण संवाददाता, बोकारो:
रोटरी बोकारो मिड टाउन कपल्स की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि सावन माह का विशेष महत्व है। इस माह में चारों ओर हरियाली छा जाती है। किसान अपने खेत में धान के फसल की बुआई करते हैं। महिलाएं खुशी के गीत गाती हैं। सावन लोगों के लिए खुशियों की सौगात लाता है। यह समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक है। सचिव अमित जौहर ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विश्व में अलग पहचान है। सावन का महीना लोगों की खुशियों को दोगुना कर देता है।
इस दौरान पुरुष व महिलाओं ने गीत व नृत्य पेश किया। बच्चों ने भी विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मौके पर शिव अग्रवाल, अमीषा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, साक्षी, कविता, सुभाष जैन, अनुज, अनूप त्रिपाठी, दिव्या, गौरव, साजन, मिनी, मुस्कान, राजश्री, अलका, रौशनी, चंद्रिमा रे व अन्य लोग उपस्थित थे।