Move to Jagran APP

संथाल आदिवासी का धर्म स्थान लुगूबुरू बनेगा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल

ललपनिया (बेरमो) संताल आदिवासी का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल बोकारो जिला के लुगूबुरू घंटाबाड़ी

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 11:53 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 11:53 PM (IST)
संथाल आदिवासी का धर्म स्थान लुगूबुरू बनेगा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल
संथाल आदिवासी का धर्म स्थान लुगूबुरू बनेगा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल

ललपनिया (बेरमो) : संताल आदिवासी का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल बोकारो जिला के लुगूबुरू घंटाबाड़ी में है। संथाल आदिवासी के लिए यह धोरोमगढ़ है। संताल आदिवासियों के लिए सभी धार्मिक विधि विधान एवं कर्मकांड में लुगूबुरू का उल्लेख होता है। लुगूबुरू में आदिवासियों के सामाजिक संविधान और संस्कृति के अनुपालन के विधि विधान का निर्धारण किया गया है। आज भी संथाल आदिवासी इसका अनुपालन कर रहे हैं। हेमंत सरकार ने लुगूबुरू को विश्व स्तर का पर्यटन स्थल बनाने का फैसला लिया है। पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए हेमंत सरकार यहां दस करोड़ रुपये खर्च करेगी। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन बुधवार को लुगूबुरू गए। उन्होंने कहा कि लुगूबुरू को धार्मिक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए परामर्श लिया गया है। प्रारूप तैयार किया जा रहा है। यात्री शेड, प्रकाश व्यवस्था, पार्क, शुद्ध पेयजल, गेस्ट हाउस, रोपवे की योजना तैयार करने को कहा गया है। इससे पहले भी लुगूबुरू को विकसित करने के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। चंपई सोरेन ने लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना की महामारी से आम लोगों के साथ आदिवासियों को लुगू बाबा ही निजात दिलाएंगे। पूजा अर्चना के बाद चंपई सोरेन ने दोरबारी चट्टंान की बनावट एवं पूर्वजों द्वारा बनाए गए ओखल का मुआयना किया। उनके साथ गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, बोकारो के उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, टीवीएनएल के प्रभारी एमडी सह टीटीपीएस जीएम अनिल कुमार शर्मा, अभियंता संजय सिंह, सुदीप होरो, अनिल मिश्रा, बीडीओ कपिल कुमार, सीओ अनूप कुमार, लुगूबुरु घंटाबाड़ी समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू भी थे। ::: इनसेट ::: हरेक सरकारों की घोषणाएं सुनते रहे हैं लुगूबुरू के वाशिंदे संथाल आदिवासियों के धार्मिक स्थल लुगूबुरू में रहने वाले झारखंड की हरेक सरकारों की घोषणाएं सुनते रहे हैं। सभी सरकारों ने लुगूबुरू को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की है। यद्यपि, लुगूबुरू में उस अनुरुप काम नहीं हुआ है। सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन भी यहां आ चुके हैं। चंपई सोरेन ने भी विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की है। होगा क्या? यह जानने के लिए इंतजार करना होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.