संत रविदास ने समाज के उत्थान में किए कई काम
चंद्रपुरा प्रखंड के घटियारी पंचायत अंतर्गत ललमटिया गांव में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर संत शिरोमणी रविदास की जयंती मनाई गई।
संवाद सहयोगी, चंद्रपुरा: चंद्रपुरा प्रखंड के घटियारी पंचायत अंतर्गत ललमटिया गांव में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर संत शिरोमणी रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणी रविदास की विधिवत पूजा-अर्चना, विशेष अनुष्ठान व ध्वजारोहण से हुई। तत्पश्चात अतिथियों ने संत शिरोमणी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रपुरा प्रमुख अनीता गुप्ता ने कहा कि संत की तरह समाज व जनहित में कल्याणकारी व रचनात्मक कार्य करने की जरूरत है। कहा कि संत रविदास के मार्ग पर चल कर ही समाज के सभी वर्गो का उत्थान संभव है। कार्यक्रम में जिप सदस्य नीतू सिंह, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष नकुल महतो, मुखिया सुदर्शन दास, पंसस, पंसस जदु महतो, गोविद राम रजक, अर्जुन रजक, अंबेदकर विचार मंच के विष्णुदयाल राम, कनक, विजय कुमार साव, विश्वनाथ राम, भोला दास, यादव लाल राम, सहदेव राम आदि थे।