रेल कर्मचारियों ने उठाया आवासीय भत्ता का मामला
बेरमो दक्षिण पूर्व मेंस कांग्रेस बोकारो शाखा के कार्यालय में आद्रा रेल मंडल के संयोजक सुब्र
बेरमो : दक्षिण पूर्व मेंस कांग्रेस बोकारो शाखा के कार्यालय में आद्रा रेल मंडल के संयोजक सुब्रत डे की अध्यक्षता में पहली पीएनएम (यूनियन की स्थायी वार्ता तंत्र) बैठक हुई।
पीएनएम की शुरुआत करते हुए कर्मचारियों ने आवासीय भत्ता और म्यूच्युअल स्थानांतरण में देरी जैसे मुद्दा को उठाया। बैठक में रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाने के मामले को भी गंभीरता से लिया गया। बैठक में कर्मचारियों को सेफ्टी शू, जैकेट आदि के वितरण में देरी का निवारण किया गया। बैठक के बाद पीएनएम के पदाधिकारी सी एंड डब्लू के आरओएच डीपो, एम्प्टी यार्ड एवं आउट यार्ड के कार्यस्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों के विभागीय परेशानियों से अवगत हुए। कर्मचारियों ने परेशानी बताते हुए कहा आरओएचडीपो में पुराने क्रेन और हवा कंप्रेशर को जल्द से जल्द बदलने की जरूरत है, साथ शौचालय निर्माण करने में क्रेन ड्राइवर की भर्ती के लिए भी संबंधित पदाधिकारियों से बात की गई। डे द्वारा सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि अगले पीएनएम से पहले सभी समस्याओं का निवारण कर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रुप से सह संयोजक रवि चटर्जी, आद्रा शाखा सचिव अमर सिंह, आद्रा मंडल रनिग सचिव, सुब्रतो विश्वास, रनिग अध्यक्ष अनमित्रो चक्रवर्ती, शाखा सचिव राजन उपाध्याय, विजय प्रकाश तिवारी, राजकुमार, नन्हे दुबे, अखिलेश, बिनोद, बंटी, विजय, राजेन्द्र, प्रशांत चंद्रा, सरोज, अभिषेक, संदीप सहित सी एंड डब्लू, सिग्नल, इंजीनियरिग, इलेक्ट्रिक शेड, रनिग, मेडिकल, कामर्शियल के सभी विभाग से आए सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।