मानस पाठ के समापन पर हवन
सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के बिरनी गांव में आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरित मानस पाठ पूण्
सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के बिरनी गांव में आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरित मानस पाठ पूर्णाहुति के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। आचार्य मंदीप कुमार शास्त्री ने बताया कि अंतिम दिन हवन के बाद पूर्णाहुति की गई। इसके बाद मानस पाठ विसर्जन के साथ कुमारी कन्याओं को भोजन, ब्राह्मण भोज, कुटुंब भोज, मित्रायादि के लिए भोज-भंडारा किया गया। शास्त्री ने कहा कि श्रीरामचरित मानस पाठ सुनने मात्र से ह्रदय में परिवर्तन हो जाता है। पाठ के माध्यम से लोगों को सन्मार्ग पर चलने को प्रेरित किया गया। अयोध्या की साध्वी गीता, रामायणी मानस किशोरी, किशोर दास, हनुमान दास सहित अन्य संतों की देखरेख में संपन्न यह अनुष्ठान स्थानीय कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय, मंदीप शास्त्री, देवंती देवी, प्रीति देवी, राखी पांडेय, ठाकुर प्रसाद, नितयम मिश्रा, सुजीत कुमार, लक्ष्मीकांत, गणेश दास, धनु महतो, सहदेव रजवार आदि की देखरेख में सफलता पूर्वक पूरा हुआ।