भोजपुरी-मगही को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करना षड्यंत्र
भोजपुरी मगही तथा अंगिका भाषा को बोकारो व धनबाद जिला के क्षेत्रीय भाषा में शामिल किए जाने के विरोध में आजसू पार्टी जरीडीह प्रखंड कमेटी अध्यक्ष अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन जैनामोड़ चौक बाजार में किया गया।
संस, जैनामोड़: भोजपुरी, मगही तथा अंगिका भाषा को बोकारो व धनबाद जिला के क्षेत्रीय भाषा में शामिल किए जाने के विरोध में आजसू पार्टी जरीडीह प्रखंड कमेटी अध्यक्ष अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन जैनामोड़ चौक बाजार में किया गया। गोमिया विधायक डा. लंबोदर महतो ने कहा कि भोजपुरी, मगही तथा अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करना एक षड्यंत्र है। इसका आजसू पार्टी व झारखंडी पुरजोर विरोध करेंगे। कहा कि माय-माटी पर राजनीति नहीं होने देंगे। उन्होंने जारी अधिसूचना को अविलंब वापस लेने की मांग की। काशीनाथ सिंह ने कहा कि सरकार को यहां के युवाओं की हकमारी नहीं करने देंगे। मौके पर प्रेम मिश्रा, विनोद कश्यप, बिनोद हजाम, महेंदर महतो, उषा देवी, सुभाष महतो, राजेश महतो, बजरंगी सिंह, गोविद महतो आदि मौजूद थे।