Move to Jagran APP

डाककर्मियों को सेवा के आधार पर मिलना चाहिए पुरस्कार

- बोकारो थर्मल में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ गिरिडीह मंडल का 24वां द्विवार्षिक अधिवेश्

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:59 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 08:59 PM (IST)
डाककर्मियों को सेवा के आधार पर मिलना चाहिए पुरस्कार
डाककर्मियों को सेवा के आधार पर मिलना चाहिए पुरस्कार

- बोकारो थर्मल में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ गिरिडीह मंडल का 24वां द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न संवाद सहयोगी, बोकारो थर्मल (बेरमो) : अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ गिरिडीह मंडल का 24वां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार की शाम बोकारो थर्मल क्लब में संपन्न हुआ। जिसमें संघ के गिरिडीह मंडल के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा (गिरिडीह डाकघर), सचिव संजय कुमार सिंह (बोकारो थर्मल के सहायक पोस्टमास्टर) एवं सहायक सचिव उमापति भास्कर (जारंडीह के पोस्टमास्टर) चुने गए। इसके अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के झारखंड प्रमंडल सचिव सह धनबाद के उपडाकपाल प्रभात रंजन ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि वे सभी डाक कर्मचारियों व संगठन के हित में बेहतर कार्य करेंगे। संघ के सभी सदस्यों को संगठित रहने की बात कहते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूर विरोधी है। डाक विभाग सहित अन्य सरकारी संस्थाओं को सरकार निजी हाथों में बेचना चाह रही है, जिसे संघ कभी पूरा नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि डाककर्मियों की जिम्मेवारी अब बढ़ गई है। केवल पत्र व मनीऑर्डर संप्रेषण तक ही सीमित नहीं है अब डाकघरों में कार्य करने के अलावा बैंकिग व अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। इसिलए डाककर्मियों को सेवा के आधार पर पुरस्कार मिलना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कुछ लोग गुटबाजी कर डाककर्मियों के संगठन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी मंशा कभी भी पूरी नहीं हो पाएगी। कहा कि डाक विभाग की न्यू मेडिकल स्कीम के तहत डाक कर्मचारी अगर निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवाते है तो उन्हें भी अब मेडिकल के लिए रुपये मिलेंगे। कहा कि डाक कर्मचारियों की मौत होने पर सिर्फ पांच फीसद मृत कर्मियों के आश्रितों को ही अनुकंपा के आधार पर नियोजन मिलता था, जिसे एक सौ फीसद करने की मांग संघ की ओर से की गई है। इसके अलावा डाकघरों में व्याप्त समस्याओं को भी जल्द से जल्द दूर कराने की मांग की गई है। सचिव का प्रतिवेदन पूर्व मंडल सचिव संजय कुमार सिंह ने पेश किया। मंच संचालन रामेश्वर प्रसाद ने किया। डाल्टेनगंज के वीरेंद्र राम, धनबाद के पुरंजन कुमार, ढोरी के अजय कुमार सिन्हा, बरगडीहा के सुनील मिस्त्री, बगोदर के बबन प्रसाद, इसरी के दशरथ प्रसाद, बोकारो थर्मल के उपडाकपाल अवधेश वर्मा व रामेश्वर प्रसाद सहित गिरिडीह प्रमंडल के दर्जनों डाक कर्मचारियों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.