Move to Jagran APP

मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का सर्वागीण विकास

जागरण संवाददाता बोकारो बोकारो जिला भाजपा की ओर से सेक्टर एक कार्यालय में प्रधानमंत्री नर

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:18 AM (IST)
मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का सर्वागीण विकास
मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का सर्वागीण विकास

जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो जिला भाजपा की ओर से सेक्टर एक कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास योजनाओ को गति प्रदान की जा रही है। देश में विकास का पहिया तीव्र गति से घूम रहा है। विदेश में देश का मान बढ़ा है। युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। मौके पर एके वर्मा, रामसुमेर सिंह, नीरज, मुकुल आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

इधर जिला भाजपा की ओर से शुक्रवार को रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। हर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश तरक्की की राह पर अग्रसर है। आधुनिक भारत के निर्माता के रुप में उन्होंने देश को उच्च शिखर तक पहुंचा दिया। हर क्षेत्र में देश मजबूत हो रहा है। सैन्य शक्ति पहले से और अधिक मजबूत हो गई है।

जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि जिले के 27 मंडल में सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महापुरुषों की प्रतिमा स्थल की सफाई की गई। लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण किया। शिविर में 51 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, जयदेव राय, संजय त्यागी, माथुर मंडल, विनय आनंद, महेंद्र राय, अविनाश कुमार, ऋषभ राय, गणेश महतो, अनिल सिंह, मनोज सिंह, टिकू तापड़िया, पन्ना लाल कांदू, सनातन सिंह, विनय किशोर, ब्रज दुबे, मुकेश राय, विक्की राय, अजीत भगत, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

इधर, बोकारो जिला भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रामनगर कॉलोनी चास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। मौके पर भाजपा नेत्री आरती राणा, श्यामलिका दुबे, रंजू देवी, लीला देवी, गंगोत्री कुजूर, रिशु सिन्हा, प्रीति आदि उपस्थित थीं। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अर्चना सिंह ने शिवजी कालोनी सेक्टर नौ में बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.