पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जन वितरण संस्था की ओर से एसबीएस परिसर में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
जागरण संवाददाता, चास: जन वितरण संस्था की ओर से एसबीएस परिसर में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। मेयर भोलू पासवान ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत होने की जरूरत है। वृक्ष की बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। शहरीकरण एवं बढ़ रहे उद्योग धंधों के कारण पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। लोगों में जागरूकता लाकर ही पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। सभी को कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की जरूरत है।
मौके पर निदेशक रूपेश कुमार, नेहा परासर, हरिशंकर शर्मा, सुमित कुमार, ममता देवी, राज कुमार, पार्थ सारथी, कविता कुंडू, इंदु देवी, भोला कुमार, राजकुमार सहित अन्य उपस्थित थे।