पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को होना होगा जागरूक
मेयर भोलू पासवान ने गुरुवार को अमृत पार्क फेज एक में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। बढ़ते शहरी करण व उद्योगों के कारण वनों के अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर खतरा मंडराने लगा है।
जागरण संवाददाता, चास: मेयर भोलू पासवान ने गुरुवार को अमृत पार्क फेज एक में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। बढ़ते शहरी करण व उद्योगों के कारण वनों के अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर खतरा मंडराने लगा है। पेड़ के बिना मानव जीवन की कल्पना भी बेकार है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
अमृत पार्क में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं गायत्री परिवार की ओर से पौधारोपण किया गया। मेयर ने कहा कि लोगों की जरूरत का देखते हुए अमृत पार्क का निर्माण कराया गया। चास में कोई पार्क नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी।