पौधारोपण कर पर्यावरण को बनाएं स्वच्छ
बोकारो बोकारो स्टील सिटी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
बोकारो: बोकारो स्टील सिटी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वन हमारे लिए काफी उपयोगी हैं। इनसे कई प्रकार के उपयोगी वस्तुएं मिलती हैं। यह वन्य प्राणियों का आश्रय स्थल है। वृक्ष की पत्तियां वायुमंडल में आक्सीजन गैस का उत्सर्जन एवं कार्बन डाई आक्साइड गैस का अवशोषण करती हैं। इससे वातावरण में गैस का संतुलन बरकरार रहता है। यह पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी सहायक है। इसलिए लोगों को पौधारोपण करना चाहिए। डॉ.भगवान पाठक ने कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए। हर व्यक्ति को पौधारोपण के लिए कदम आगे बढ़ाना चाहिए। इसके माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग को भी कम किया जा सकता है। इस दौरान प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा, डॉ.भगवान पाठक के अलावा विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया।