Move to Jagran APP

सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध

जाटी बेरमो बेरमो कोयलाचंल में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए रविवार की शाम लैंड म्यूटेशन बिल का प्रारूप जलाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 09:29 PM (IST)
सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध
सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध

जाटी, बेरमो : बेरमो कोयलाचंल में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए रविवार की शाम लैंड म्यूटेशन बिल का प्रारूप जलाया। फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस में हेमंत सरकार से बिल को वापस लेने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि लैंड म्यूटेशन बिल लाकर राज्य सरकार जनता को गुमराह कर रही है। रैयतों की जमीनों को लूटने के लिए झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल को मंजूरी दी गई है। भाजपा कार्यकर्ता इस काले कानून के विरोध में सदन से सड़क तक आंदोलन करेंगे। अगर वह बिल कानून बन गया, तो झारखंड के गरीब रैयत अपनी जमीन से हाथ धो बैठेंगे।मौके पर भाजपा के चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, भाजयुमो के फुसरो नगर अध्यक्ष वैभव चौरासिया, मदन गुप्ता, नवल सिंह, रमेश स्वर्ण कार, सुरजीत चक्रवर्ती, रमेश गिरि, दीपक गिरि, मनोज कुमार, अंजनी सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

गोमिया के होसिर स्थित सुभाष चौक में भाजपाइयों ने झारखंड सरकार की ओर से विधानसभा में पारित लैंड म्यूटेशन बिल का प्रारूप जलाया। भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति ने कहा कि विरोध में संशोधित बिल का पर्चा जलाया गया है। मौके पर धनेश्वर प्रसाद, तारालाल प्रजापति, योगेंद्र प्रसाद, कुबेर वर्मा, नारायण रविदास, खिरोधर रविदास, अमन वर्मा, मनोज दत्ता, जलेश्वर रविदास, नंदू प्रजापति आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बोकारो थर्मल भारतीय जनता पार्टी कार्यालय स्थित झारखंड चौक पर लैंड म्युटेशन बिल का विरोध एवं बिल की प्रतियां जलाई गई। बेरमो प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि इस बिल में झारखंड में रहने वाले आदिवासी मूलवासी गरीब जनता की जमीन लूटने और स्थानांतरण के योजना सरकार एवं उनके अधिकारियों जमीन माफिया की ओर जमीन लूट का बिल लाई है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष गौतम राम, मोतीलाल महतो, विश्वनाथ यादव, प्राण गोपाल सेन आदि उपस्थित रहे। इसी तरह नावाडही, तेलो, पिछरी सहित अन्य जगहों पर भाजपा के द्वारा विरोध किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.