कंजकिरो में महिला क्लस्टर का उद्घाटन
संस बोकारो थर्मल (बेरमो) नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत भवन में महिला
संस, बोकारो थर्मल (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत भवन में महिला समूह के क्लस्टर का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी एवं जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि समूह से जुड़कर अब गांव महिलाएं भी सशक्त बन रही हैं। महिलाएं अब मजबूरी के साथ नहीं, बल्कि मजबूती के साथ समाज में अपनी पहचान बना रही हैं। महिलाओं को समूह से नई दिशा मिल रही है। मौके पर कंजकिरो पंचायत के मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, काछो पंचायत के मुखिया कमरुल अंसारी, गोनियाटो के मुखिया गणेश सोरेन पंसस कुलदीप महतो, उर्मिला देवी, ललिता देवी गौतम महतो, संजय अग्रवाल, लालमोहन तुरी, वीणा देवी, बबीता देवी, सरस्वती देवी, मालती देवी, बरखा देवी, पार्वती देवी, चमेली देवी आदि उपस्थित थीं।