प्रेम व भाईचारे का भाव जागृत करता ओणम
जागरण संवाददाता बोकारो कैराली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से ओणम पर्व मनाया गया। कैराली स्
जागरण संवाददाता, बोकारो : कैराली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से ओणम पर्व मनाया गया। कैराली स्प्रींग्डल स्कूल परिसर में फूल की पंखुड़ियों से आकर्षक पुकल्लम बनाया गया। स्कूल के अध्यक्ष एएफ मरियादास ने कहा कि ओणम खुशियों की सौगात लाता है। यह केरल के अलावा पूरे देश में मनाया जाता है। लोग राजा महाबली के स्वागत में अपने घर व आंगन को रंगोली से सजाते हैं। कई प्रकार के व्यंजन बनाते हैं। लोग ओणम की खुशियां आपस में बांटते हैं। यह त्यौहार आपसी प्रेम व भाईचारे का भाव जागृत करता है।
सचिव बी राजू ने कहा कि खेतों में फसल पकने के बाद किसान अपने परिवार के साथ खुशियां मनाता है। यह पर्व फसल से भी जुड़ा है, जो किसानों की आर्थिक समृद्धि का परिचायक है। यह देश की सभ्यता व संस्कृति का भी परिचायक है। लोग मिलजुल कर ओणम का त्यौहार मनाते हैं। केरल में नौका दौड़ भी होती है। मौके पर उपाध्यक्ष शशिधरन करात, तुलसीधरन पिल्लई आदि उपस्थित थे।
----ओणम लंच कार्यक्रम स्थगित
कैराली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से प्रत्येक वर्ष ओणम के त्यौहार पर ओणम लंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।