किसान परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लाता ओणम
जागरण संवाददाता बोकारो श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल परिसर में ओणम पर्व मनाया गया। स्कूल के चेयर
जागरण संवाददाता, बोकारो: श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल परिसर में ओणम पर्व मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन सतीश नायर ने कहा कि हमारे देश की सभ्यता व संस्कृति की विश्व में विशिष्ट पहचान है। ओणम पर लोग राजा महाबली को याद करते हैं। भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर इनसे दान में तीन डेग जमीन मांगी। राजा महाबली ने इन्हें तीन डेग जमीन दान कर दी। भगवान ने विशाल रूप में अपने तीन डेग से तीनों लोक नाप लिया। महाबली ने भगवान से वर्ष में एकदिन अपनी प्रज्ञा से मिलने देने का निवेदन किया। जिसे भगवान ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। राजा महाबली वर्ष में एक दिन अपनी प्रज्ञा से मिलने आते हैं। लोग उनका स्वागत करते हैं। वे रंगोली से अपने घर-आंगन को सजाते हैं। लोग घरों में पकवान बनाते हैं। ओणम कृषक परिवार के लिए भी खुशियां लेकर आता है। खेत में अन्न पक जाने पर किसान व इनके परिजन खुशी प्रकट करते हैं। यह पर्व लोगों को खुशियों की सौगात देता है। स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने स्कूल परिसर में रंगोली, पुकलम बनाया। उन्होंने एक-दूसरे के साथ ओणम की खुशियां बांटीं।
मौके पर स्कूल के उपाध्यक्ष सुशीलन, सुरेश कुमार, सचिव डी शशि कुमार, मोहनन नायर, बाबूराज, निदेशक डॉ. एसएस महापात्रा, उप प्राचार्य राजलक्ष्मी, उप प्रबंधक के वासुदेवन, रेखा सुरेश, रेजी, बिदु, लता बृज, सामिनी कृष्णन, उन्नी कृष्णन, सुरेश एमआर, सुजीत, बिजेश, जय प्रकाश, अभिलाष, उदय कुमार, जनार्दन साहु, पीके राव आदि उपस्थित थे।
ओणम लंच को किया स्थगित : अयप्पा सेवा संघम की ओर से स्कूल परिसर में ओणम लंच का आयोजन किया जाता था। इस दौरान केरल के व्यंजन बनाये जाते थे। इसमें उपस्थित होकर लोग सामूहिक भोज का आनंद उठाते थे। लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।