Move to Jagran APP

बेरमो में याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

जागरण टीम, बेरमो : पूरे बेरमो कोयलांचल में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस याद किए गए। उनकी जयंत

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 09:39 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 09:39 PM (IST)
बेरमो में याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस
बेरमो में याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

जागरण टीम, बेरमो : पूरे बेरमो कोयलांचल में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस याद किए गए। उनकी जयंती जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। झारखंड क्रांतिकारी नवयुवक संघ के 15 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई। ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह थे। यहां स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। मौके पर वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, एसएस जमां, संतोष महतो, भोली सिंह, ललन रवानी, अशोक अग्रवाल, शरण सिंह राणा, मनोज सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद थे। वहीं मध्य विद्यालय ढोरी में प्राचार्य जयप्रकाश सिंह एवं वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर शिक्षक प्रमोद कुमार, राजेश रंजन पांडेय, रॉबिन सोरेन, गंगाधर विश्वकर्मा, महादेव दास, पारा शिक्षक श्यामलाल उरांव, किरण कुमारी, जूली कुमारी, अर्जुन रविदास आदि मौजूद थे। सुभाषनगर स्थित प्रभात मंडल प्रांगण में झारखंड बंगाली समिति की ओर से नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर श्यामल सरकार, शंकर चक्रवर्ती, चंदन कुमार चक्रवर्ती, हराधन चक्रवर्ती, सजल बनर्जी, विमल सिन्हा, तरुण चक्रवर्ती, असीम सेनगुप्ता, तन्मय डे, अशोक सरकार, सुदीप चक्रवर्ती, परेश दास, सोमेन मजुमदार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में नेताजी के चित्र पर शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र प्रतिनिधियों ने पुष्पार्पण किया। उसके बाद छात्रा राजश्री व छात्र संयम शुक्ला ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्राचार्य एस कुमार ने कहा कि नेताजी ने ब्रितानी हुकूमत के विरुद्ध क्रांति की मशाल के जलाने का काम किया था। मौके पर एलके पॉल, एसके पांडेय, श्वेता, अशोक पॉल आदि शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस एवं रेलवे कर्मचारी कल्याण समाज ने बोकारो रेलवे कॉलोनी परिसर स्थित सुभाष चौक में नेताजी की जयंती मनाई। रेलवे कर्मचारी कल्याण समाज के अध्यक्ष तापस गोस्वामी और प्रदीप दत्ता ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सुभाषचंद्र बोस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस बोकारो शाखा के सचिव राजन उपाध्याय, प्रदीप दत्ता, प्रभाकर राव, संदीप कुमार, सरोज कुमार, मनोज यादव, भवानीचरण गोप, विवेक पांडेय, संजय मुखर्जी, बिरजू महतो, शशि प्रसाद, मलय, विनोद, वीपी सिंह, रामनवल आदि उपस्थित थे।

झारखंड बंगाली एसोसिएशन बेरमो अनुमंडल की ओर से बोकारो थर्मल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में नेताजी की जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार, श्यामल सरकार व सुजीत घोष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं नेताजी समाज कल्याण समिति की ओर से बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक में गरीबों के बीच वस्त्र सहित अन्य सामग्रियां वितरित की गई। यहां संघ के अध्यक्ष तपेश्वर ठाकुर, लक्ष्मण गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सन्नी सलोना, राहुल कुमार, रामनाथ ठाकुर आदि थे। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से गोमिया के होसिर स्थित सुभाषचौक में नेताजी की जयंती मनाई गई। संगठन के अध्यक्ष अजहर अंसारी, मदन स्वर्णकार, चैता साव, कांग्रेस के रामकिशुन रविदास, घनश्याम राम, दशरथ सिंह आदि ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में प्राचार्य राजेश्वर सिंह ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया। आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति नावाडीह के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन नावाडीह में सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। रीतिका राज ने प्रथम, स्नेहा कुमारी ने द्वितीय एवं नवीन कुमार ने तृतीय स्थान पाया। तेनुघाट में नेताजी की जयंती चित्रगुप्त महापरिवार महिला सहभागिनी समिति की ओर से मनाई गई। मौके पर समिति की संरक्षिका रेखा सिन्हा, रानी सहाय, सुनीता सिन्हा, रीता सिन्हा, पूनम सिन्हा, नंदा सिन्हा, ममता सिन्हा, सुनीता सहाय, प्रियंका सिंहा, सुजाता प्रसाद आदि मौजूद थीं। मंच संचालन समिति की अध्यक्ष शालिनी सिन्हा एवं महासचिव ममता कटरियार ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.