Move to Jagran APP

गोमिया विधायक बबीता देवी का भतीजा लापता, अपहरण की आशंका

देव कपूर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई चित्रगुप्त महतो का पुत्र है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 04:05 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 04:26 PM (IST)
गोमिया विधायक बबीता देवी का भतीजा लापता, अपहरण की आशंका
गोमिया विधायक बबीता देवी का भतीजा लापता, अपहरण की आशंका
ललपनिया (बेरमो)। गोमिया की विधायक बबीता देवी और पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद का भतीजा देव कपूर महतो (14) गुरुवार की सुबह 8 बजे से डीएवी श्यामली रांची से लापता है। परिजनों को अपहरण की आशंका है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, देव कपूर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई चित्रगुप्त महतो का पुत्र है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल प्रबंधन व सहपाठियों से पूछताछ में जुटी है।

गोमिया विधायक बबीता देवी व उनके पति सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद सहित पूरा परिवार रांची में किशोर की तलाश में जुटा हुआ है। रांची के डोरंडा थाना में डीएवी श्यामली के छात्र देव कपूर की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। अब तक देव कपूर का सुराग नहीं चल पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.