मां पर जानलेवा हमला करने वाला बेटा गिरफ्तार
जागरण संवाददाताबोकारो चास थाना की पुलिस ने संपत्ति विवाद को लेकर अपनी मां पर जानलेवा हमला
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:46 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता,बोकारो:
चास थाना की पुलिस ने संपत्ति विवाद को लेकर अपनी मां पर जानलेवा हमला करने वाले मुकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपित गुरु गोविद सिंह कालोनी का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में में 17 अक्टूबर को सुचिता देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज किया था। दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया था कि वह अपने बड़े बेटे मुकेश को कोर्ट से अपनी संपत्ति से बेदखल कर चुकी हैं। बावजूद इसके बेटा संपत्ति हड़पने की नीयत से उनपर अपनी पत्नी के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश की। कोर्ट के आदेश पर इसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में मंडल कारा चास भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें