आधुनिक तकनीक से करें आम का उत्पादनः कृषि वैज्ञानिक
mengo farming. कृषि वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि आम उत्पादन में तकनीकी पक्ष पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
By Edited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 08:00 AM (IST)
पेटरवार : कृषि विज्ञान केन्द्र पेटरवार की ओर से कौशल विकास मिशन के तहत 20 किसानों एवं 20 महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आम व मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कृषि वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने आम उत्पादक प्रशिक्षण के दौरान आम उत्पादन विपणन, संरक्षण एवं पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन की नवीनतम जानकारी दी। बताया कि आम उत्पादन में तकनीकी पक्ष पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आधुनिक तकनीक से आम की खेती कर समृद्धि हासिल की जा सकती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कृषि वैज्ञानिक नीना भारती द्वारा 20 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। भारती ने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बने और अपने परिवार का जीविकोपार्जन करें। महिलाएं अपने घरों में मशरूम उत्पादन कर स्वरोजगार से जुड़कर विकास की ओर अग्रसर हो सकती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें