युवा कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत
जरीडीह प्रखंड युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक जैनामोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष मनोज दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी की मजबूती पर चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
संस, जैनामोड़: जरीडीह प्रखंड युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक जैनामोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष मनोज दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी की मजबूती पर चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। दास ने कहा कि केंद्र की नीतियों की वजह से आमजन परेशान है। सरकार की ओर से ऐसे-ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को कोई फायदा होने वाला नहीं है। जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को निजी हाथों में देने को तुली है। कहा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। मौके पर महादेव रवानी, संजय महली, गौरव मिश्रा, सोनू राज, मनोहर महतो, विशाल रवानी, राजेंद्र सिंह, राजकुमार महतो, राघव सिंह, श्रीपद साहू, दिवाकर रवानी, विशाल आनंद, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।