ईद में लॉकडाउन के नियमों का करें पालन
बोकारो-झरिया ओपी थाना में रविवार को ईद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी नागेंद्र कुमार शर्मा ने की।
संस, दुग्दा: बोकारो-झरिया ओपी थाना में रविवार को ईद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी नागेंद्र कुमार शर्मा ने की। बैठक में शर्मा ने कहा कि कोई भी पर्व हमें शांति और भाईचारे का संदेश देता है। ईद पर्व सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए एवं शारीरिक दूरी के साथ अपने-अपने घरों पर मनाएं। पर्व के दौरान पुलिस की पूरी नजर शरारती तत्वों पर रहेगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मौके पर एएसआइ रोजिद आलम, ओम प्रकाश महतो, मो. चांद, मो. ताराचांद, मो. गफूर, समरेश आलम, झामुमो नेता राजकुमार महतो, मनोज मित्तल, मोहन लाल महतो आदि उपस्थित थे।
इधर, सिटी थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ईद पर्व शांति एवं लॉकडाउन का पालन करते हुए मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर कांग्रेस नेत्री संगीता तिवारी, जमील अख्तर आदि उपस्थित थे।