झारखंड में पंचायत चुनाव माकपा की देन
माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को कसमार में जटाधारी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि माकपा की बदौलत ही झारखंड में 32 वर्षों बाद पंचायत चुनाव हुआ।
संवाद सहयोगी, कसमार: माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को कसमार में जटाधारी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि माकपा की बदौलत ही झारखंड में 32 वर्षों बाद पंचायत चुनाव हुआ। पार्टी के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव कराने की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने झारखंड में पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया था। कहा कि वर्तमान में पंचायत से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि प्रखंड के बीडीओ का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। पंचायतों में संचालित योजनाओं को बिना ग्रामसभा कर अपने पसंदीदा लोगों को दिया जा रहा है। इसका पार्टी विरोध करती है। मौके पर जिला कमेटी सदस्य शकुर अंसारी, जैनुल आबेदिन, उमाशंकर महाराज, मुमताज अंसारी, इमामुल अंसारी, सहवान अली, शबनम परवीन, अख्तरी खातून, नीलू देवी, सुषमा देवी, सफिना खातून, मधु भारती, ऐनुल अंसारी, सलीम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।