आज शहर में सात स्थानों पर होगी कोरोना की जांच
जासं बोकारो कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर 2
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 10:56 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:11 AM (IST)
जासं, बोकारो : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर 20 सितंबर को सघन कोविड-19 जांच अभियान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर चलाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने बताया कि जांच अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, 20 सितंबर सुबह 8 बजे निर्धारित स्थलों पर जाकर सैंपल जमा लेंगे। शहर के वैशाली मोड़ सेक्टर-9, रामडीह मोड़ सेक्टर-9, मजदूर मैदान सेक्टर-4, कैंप-2 धोबी मुहल्ला, गुमला बस्ती, बोकारो रेलवे स्टेशन, गोविद मार्केट में जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें