इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है रोहित
जागरण संवाददाता बोकारो जेईई मेन में एआरएस पब्लिक स्कूल के रोहित रंजन ने 99.9186829 पर
जागरण संवाददाता, बोकारो:
जेईई मेन में एआरएस पब्लिक स्कूल के रोहित रंजन ने 99.9186829 परसेंटाइल हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर 1012 वां स्थान हासिल किया। जनवरी माह के परीक्षा परिणाम के आधार पर इसे अखिल भारतीय स्तर पर रैंक मिला। सितंबर माह में जेईई मेंस की परीक्षा में इसने 99.7516703 परसेंटाइल प्राप्त किया। वह इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहता है। इसलिए कठिन परिश्रम कर रहा है। इसने डिनोबली स्कूल धनबाद से मैट्रिक की परीक्षा 98.8 फीसद अंक से उत्तीर्ण की। इसके बाद एआरएस पब्लिक स्कूल बोकारो में इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके पिता राजेश कुमार मुनीडीह कोलियरी में इंजीनियर के रुप में कार्यरत हैं। माता नेहा गृहिणी हैं। रोहित रंजन ने कहा कि मेहनत व लगन से ही सफलता हाथ लगेगी। इसलिए वह लक्ष्य साध कर परिश्रम कर रहा है। वह प्रत्येक दिन लगभग आठ घंटे अध्ययन करता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया।