Move to Jagran APP

कड़ी मेहनत से सार्थक के सपने को लगा पंख

जागरण संवाददाता बोकारो कड़ी मेहनत से रेनबो पब्लिक स्कूल चीरा चास के सार्थक के सपने को

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 09:37 PM (IST)
कड़ी मेहनत से सार्थक के सपने को लगा पंख

जागरण संवाददाता, बोकारो: कड़ी मेहनत से रेनबो पब्लिक स्कूल, चीरा चास के सार्थक के सपने को पंख लगा। इसने जेईई मेन की परीक्षा में 99.9820529 परसेंटाइल हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर 260 वां एवं झारखंड राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जनवरी माह के रिजल्ट के आधार पर इसने यह उपलब्धि हासिल की। इसने भौतिकी में 100, रसायन में 99.9295920 व गणित में 99.9779112 परसेंटाइल हासिल किया। इसने सितंबर माह में हुए जेईई मेंस की परीक्षा में 99.89 परसेंटाइल हासिल किया। सार्थक कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है। इसलिए मंजिल हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करता है। इसने दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो से 94 फीसद अंक से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद रेनबो पब्लिक स्कूल चीरा चास में इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा उत्तीर्ण की। बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर तीन सी निवासी इनके पिता संतोष त्रिपाठी बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस टू सीसीएस विभाग में ऑपरेटिव के पद पर कार्यरत हैं। माता अनीता त्रिपाठी गृहिणी हैं। सार्थक ने कहा कि माता-पिता व बड़े भाई ने प्रोत्साहित किया। गणित व भौतिकी विषय में ज्यादा रुचि है। इसलिए अपनी रुचि के अनुरुप इंजीनियरिग के क्षेत्र को चयनित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.