जदयू झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पार्टी ने घोषित किया सीएम प्रत्याशी
राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड विकास मोर्चा एवं कांग्रेस पार्टी का इंजन फेल हो चुका है बिहार के नीतीश मॉडल की चर्चा अब झारखंड में भी हो रही है।
जागरण ब्यूरो, बोकारो। बोकारो जिला युवा जदयू का एक दिवसीय जिला सम्मेलन स्थानीय आशालता हॉल, सेक्टर 5 बोकारो में रविवार को सम्पन्न हुवा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जदयू के बोकारो जिला अध्यक्ष चन्द्र भूषण सिंह एवं संचालन मुबारक अंसारी ने किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं कोषाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी कुणाल अग्रवाल जी, युवा जदयू की राष्ट्रीय सचिव निशा कुमारी भगत, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह जी, युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, युवा जदयू के प्रदेश प्रधान महासचिव कौशल कुमार, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव विकास सिंह, युवा जदयू के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन पाण्डेय, मुकेश वाजपेयी एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि जदयू झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जदयू झारखंड में परिवर्तन के लिए चुनाव लड़ रही है, राज्य में जदयू पार्टी नए विकल्प के रूप में तेज़ी से उभर रही है।
राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा, एवं कांग्रेस पार्टी का इंजन फेल हो चुका है, बिहार के नीतीश मॉडल की चर्चा अब झारखंड में भी हो रही है, और लोग जदयू के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। सम्पूर्ण देश में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का युवाओं के लिए लायी गयीं योजनाओं से युवाओं में जदयू की तरफ रुझान बढ़ा है।
युवा जदयू के प्रदेश प्रभारी कुणाल अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार झारखंड के सभी जिलों को नशामुक्त करने के लिए युवा जदयू कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं, झारखंड प्रदेश में चल रहे जनभावना यात्रा को पूरे प्रदेश में अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है।
राष्ट्रीय सचिव निशा भगत ने कहा कि इस बार आदिवासी समुदाय के लोग जदयू की तरफ बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि इस बार युवा जदयू पूरे राज्य में कमर कस चुकी है और युवा मोर्चा के प्रत्याशी पूरे मुस्तैदी से अपने विधानसभा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सालखन मुर्मू आने वाले समय मे प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।